नई दिल्ली। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के चगाई जिले में रविवार को एक भीषण बम ब्लास्ट हुआ, जिसमें छह पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर सामने आई है। यह हमला चीन के एक प्रोजेक्ट पर हुआ था, जिसकी सुरक्षा के लिए पाकिस्तानी सैनिक तैनात थे।

BLF ने ली जिम्मेदारी

स्थानीय मीडिया और बलूच लिब्रेशन फ्रंट (BLF) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। BLF ने बताया कि यह हमला एक महिला फिदायीन द्वारा अंजाम दिया गया, जो जरीना राफीक नाम की सुसाइड बॉम्बर थी। उन्होंने खुद को सैनिकों के बीच फाड़कर ब्लास्ट किया।

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया–राहुल की मुश्किलें बढ़ीं: नई FIR दर्ज, 2000 करोड़ की संपत्ति के धोखाधड़ी से अधिग्रहण का आरोप

BLF ने जरीना की तस्वीर और जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। संगठन का दावा है कि यह हमला उनके ‘स्वतंत्रता अभियान’ का हिस्सा था।

पाकिस्तान का रिएक्शन

अब तक पाकिस्तान की सरकार या सेना की ओर से इस हमले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सुरक्षा विशेषज्ञ इसे बलूचिस्तान में बढ़ते विद्रोही संघर्ष का हिस्सा बता रहे हैं।

हमले का मकसद और सुरक्षा चिंताएं

चगाई में यह हमला खास तौर पर चीन के प्रोजेक्ट्स को निशाना बनाने की कोशिश माना जा रहा है। यह क्षेत्र सीपीईसी (CPEC) प्रोजेक्ट्स) के लिए रणनीतिक महत्व रखता है, और यहां सुरक्षा को लेकर पहले भी कई हमले हो चुके हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि महिला फिदायीन हमला बलूच लिब्रेशन फ्रंट के नए रणनीतिक बदलाव का संकेत है, जिससे पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बढ़ सकती है।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version