पटना। बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में दिग्गज नेता सूरजभान सिंह गुरुवार को मकर संक्रांति के अवसर पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलजेपी) के प्रमुख पशुपति कुमार पारस के आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक दही-चूड़ा भोज में हिस्सा लिया।
हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के बाद बिहार की राजनीति में आए बदलावों के बीच यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। राजनीतिक गलियारों में इसे सिर्फ एक सामाजिक मुलाकात नहीं, बल्कि संभावित राजनीतिक समीकरणों के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
I-PAC छापेमारी विवाद; ED का ममता पर दखल का आरोप:सुप्रीम कोर्ट में कहा- हमसे सबूत छीनकर ले गईं
सूत्रों के अनुसार, दही-चूड़ा भोज के दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और भविष्य की रणनीतियों को लेकर भी चर्चा हुई। हालांकि, इस मुलाकात को लेकर किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन इसके राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।
जानकारों का मानना है कि मकर संक्रांति जैसे पर्व पर हुई इस मुलाकात से आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में नए गठजोड़ या समीकरण बन सकते हैं। ऐसे में सूरजभान सिंह और पशुपति पारस की यह भेंट राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

