पुणे। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता Suresh Kalmadi का मंगलवार तड़के 3:30 बजे लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे। कलमाड़ी को पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

कलमाड़ी के आधिकारिक कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर दोपहर 2 बजे तक एरंडवणे स्थित कलमाड़ी हाउस में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे वैकुंठ श्मशान, पुणे में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश हुए वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो, बोले– मुझे किडनैप किया गया; सभी आरोपों से इनकार

राजनीति और खेल प्रशासन में लंबा सफर

सुरेश शामराव कलमाड़ी का जन्म 1 मई 1944 को हुआ था। वे पुणे लोकसभा सीट से दो बार सांसद चुने गए। केंद्र सरकार में उन्होंने रेल राज्य मंत्री के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई। राजनीति के साथ-साथ कलमाड़ी खेल प्रशासन में भी एक प्रमुख चेहरा रहे।

वे भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के अध्यक्ष रह चुके थे और वर्ष 2010 में दिल्ली में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स की आयोजन समिति के चेयरमैन की भूमिका निभाई थी।

कॉमनवेल्थ गेम्स भ्रष्टाचार बना विवाद की वजह

2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान हुए कथित भ्रष्टाचार को लेकर सुरेश कलमाड़ी विवादों में घिर गए थे। इस मामले में उन्हें जेल भी जाना पड़ा था, जिसके चलते उनका राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन काफी प्रभावित हुआ।

एयरफोर्स में रहे पायलट

कम लोगों को यह जानकारी है कि सुरेश कलमाड़ी ने अपने करियर की शुरुआत भारतीय वायुसेना से की थी, जहां वे पायलट के रूप में सेवाएं दे चुके थे।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version