दक्षिणी दिल्ली, 23 सितंबर 2025दक्षिणी दिल्ली में रह रहे एक तथाकथित संत स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती, जो कभी डॉ. पार्थसारथी के नाम से जाने जाते थे, एक बार फिर यौन उत्पीड़न के आरोपों के चलते सुर्खियों में हैं। ओडिशा मूल के इस स्वघोषित धर्मगुरु पर पहले भी कई बार छेड़छाड़ और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लग चुके हैं।
23 September Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल …
12 साल से आश्रम में रह रहा है आरोपी
सूत्रों के अनुसार, स्वामी चैतन्यानंद पिछले 12 वर्षों से दक्षिणी दिल्ली के एक आश्रम में रह रहा है और खुद को एक आध्यात्मिक गुरु बताता है। वह सत्संग और योग शिविरों के माध्यम से लोगों को जोड़ता रहा है, लेकिन उसके खिलाफ पिछले एक दशक में कई आपराधिक शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं।
वास्तु दोष बना वजह, तेलंगाना CM ने छोड़ा ₹650 करोड़ का सचिवालय
पुराना है विवादों से नाता
-
साल 2009 में चैतन्यानंद पर धोखाधड़ी और छेड़छाड़ का केस दर्ज हुआ था।
-
साल 2016 में वसंत कुंज थाने में एक महिला ने छेड़छाड़ की FIR दर्ज करवाई थी।
-
दोनों मामलों में पुलिस ने जांच की थी, लेकिन आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई।