रायबरेली: उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर रायबरेली में एक शख्स ने उस वक्त हमला कर दिया जब वो एक कार्यक्रम में शामिल होने वहां पहुंचे थे. घटना उस समय की है जब वह अपनी कार से उतकर अपने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे. इसी दौरान एक शख्स ने पहले उनके करीब आया और मौका पाकर उसने उनके सिर पर थप्पड़ जड़ दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार होने की फिराक मे था. लेकिन वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़ लिया. बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है.

65 लाख हटाए गए मतदाता कौन हैं? बिहार SIR मामला पर सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि जिस शख्स ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला किया है, वो करणी सेना का सदस्य था. पुलिस ने मौर्य को थप्पड़ मारने वाले को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है.

आपको बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य बुधवार को रायबरेली के गोल चौराहे पर पहुंचे थे. यहां समर्थक फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत कर रहे थे. तभी एक युवक ने माला पहनाने के दौरान मौर्य को थप्पड़ जड़ दिया. इस घटना से स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थक इतने भड़क गए कि उन्होंने आरोपी शख्स की जमकर पिटाई कर दी.

एनआईए की बड़ी कार्रवाई अमृतसर मंदिर ग्रेनेड हमले के मामले में पंजाब के 19 ठिकानों पर छापेमारी

इस घटना का एक वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य अपनी कार से उतर रहे हैं. वो जैसे कार से उतरते हैं उसी दौरान वहां उनके स्वागत में खड़े उनके कार्यकर्ता उन्हें फूलों की माला पहनाने लगते हैं. इसी दौरान एक शख्स पीछे से उनके पास आता है. वो पहले स्वामी प्रसाद मौर्य को माला पहनाता है और बाद में उन्हें एक थप्पड़ जड़कर मौके से फरार होने की कोशिश करता है. लेकिन इससे पहले की वह मौके फरार हो पात. वहां मौजूद स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थक उसे पकड़ लेते हैं.

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version