संघ ने दी 15 दिन की मोहलत, आश्वासन के बाद फिलहाल स्थगित किया आंदोलन

मथुरा– नगर निगम मथुरा में आज सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह वार्ता उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर एकता मंच द्वारा प्रस्तुत 15 सूत्रीय मांग पत्र पर आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता नगर आयुक्त महोदय ने की।

बैठक में अपर नगर आयुक्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारी संघ के प्रमुख प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। वार्ता सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, जिसमें कर्मचारियों की प्रमुख समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि नगर निगम प्रशासन ने कई मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाया है:

चार दिन के ओवरटाइम के संबंध में शासनादेश के अनुसार कार्यवाही और रिमाइंडर भेजा जाएगा।

न्यूनतम वेतन की मांग शासन को भेजी जाएगी।

संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति नियम के तहत की जाएगी।

सभी कर्मचारियों को आवास देने हेतु कार्यवाही की जाएगी।

121 कर्मचारियों को एसीपी का लाभ 20 जून तक दिया जाएगा।

यूनियन कार्यालय का आवंटन, कर्मचारी संख्या में वृद्धि और वर्दी की व्यवस्था की जाएगी।

ई.पी.एफ. प्रक्रिया संविदा कर्मियों के लिए लागू होगी।

कर्मचारियों के साथ बदसलूकी या मारपीट की स्थिति में नगर निगम द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

कार्य के दौरान चोटिल कर्मियों के इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

नगर निगम प्रांगण में डॉ. भीमराव अंबेडकर और महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए प्रयास किया जाएगा।


बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों में जिला संयोजक उत्तम चंद सहजना, महानगर अध्यक्ष पीतम सिंह, महामंत्री अजय चौधरी, जितेंद्र सिंह, मंत्री हरि गोपाल ठाकुर, संजू सैनी, सोनू सिंह, विक्रांत चौहान, मुकेश राणा, बृजेश चौधरी, ताराचंद खरे, दीपक राजोरिया, हनीफ शाह, ज्ञानचंद जॉनी सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

संघ ने फिलहाल आंदोलन को 15 दिनों के लिए स्थगित किया है। संघ का कहना है कि यदि इस अवधि में मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे पुनः आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी नगर निगम व जिला प्रशासन की होगी।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version