पटना। राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे और जजद अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अपना बकाया तीन साल का बिजली बिल जमा कर दिया है। यह बिल लगभग 3 लाख 61 हजार रुपये का था, जो अब चर्चा का विषय बन गया है।
DDLJ Statue : DDLJ का जादू लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में राज-सिमरन का आइकॉनिक स्टैच्यू स्थापित
जानकारी के अनुसार, तेज प्रताप के पटना के बेउर इलाके स्थित मकान पर यह बिल जमा नहीं होने के बावजूद उनका बिजली कनेक्शन चालू था। विभागीय दस्तावेजों के अनुसार, तेज प्रताप ने अंतिम बार 20 जुलाई 2022 को बिजली बिल का भुगतान किया था।
बकाया जमा करने के बाद विभाग ने अब कनेक्शन को नियमित कर दिया है, लेकिन इस मामले ने विभागीय प्रक्रियाओं और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि तीन साल तक बिल बकाया रहने के बावजूद कनेक्शन चालू रहना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है।
