नई दिल्‍ली: सोमवार को सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन महादेव में उन तीन आतंकियों को ढेर कर दिया जो 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शामिल थे. अब जो जानकारियां सामने आ रही हैं, उनसे पता लगा है कि मारे गए ये तीनों ही आतंकी पाकिस्‍तान के रहने वाले थे. हमले का मास्‍टरमाइंड हाशिम मूसा उर्फ सुलेमान पाकिस्तान के रावलकोट का रहने वाला था. वहीं  अबू हमजा उर्फ हैरिस पाकिस्तान के सियालकोट का और मोहम्‍मद यासिर भी पाकिस्‍तान का ही रहने वाला था.

ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में चर्चा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- मां-बहनों का लिया बदला

ऑपरेशन महादेव- कब-कब क्‍या-क्‍या हुआ

  • पिछले 4 दिनों से आतंकवादी समूह पर नजर रखी जा रही थी.
  • रात 2 बजे: समूह ने T82 अल्ट्रासेट कम्‍युनिकेशन डिवाइस को एक्टिव किया.
  • इससे आतंकवादी दल की सटीक स्थिति का पता चला, पुष्टि हुई.
  • सुबह 8 बजे: आतंकवादियों की पहली तस्वीर लेने के लिए ड्रोन लॉन्च किया गया.
  • सुबह 9:30 बजे: राष्ट्रीय राइफल्स ने घेरा बनाया.
  • सुबह 10 बजे: पैरा कमांडो दल महादेव पहाड़ी पर चढ़ा.
  • सुबह 10:30 बजे: कमांडो द्वारा आतंकवादियों की पहचान की गई.
  • सुबह 11 बजे: पहली गोलीबारी में सभी 3 आतंकवादी मारे गए.
  • सुबह 11:45 बजे: 1 घायल आतंकवादी भागने की कोशिश में ढेर हो गया.
  • दोपहर 12:30 बजे: 2 किलोमीटर के दायरे में क्‍लींजिंग ऑपरेशन लॉन्‍च किया गया.
  • दोपहर 12:45 बजे: आतंकवादियों के शवों की पहचान की गई और उनकी तस्वीरें ली गईं.
Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version