नई दिल्ली, 30 दिसंबर। साल 2025 भारतीय सेना के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। इस साल सेना ने रणनीति, तकनीक और सैन्य क्षमता के क्षेत्र में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं। मंगलवार को भारतीय सेना ने बताया कि इस साल उसने कुल 10 महत्वपूर्ण लक्ष्य पूरे किए हैं।
भारतीय परिवारों के पास सोने की वैल्यू GDP से ज्यादा, 5 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंचा घरेलू गोल्ड स्टॉक
इन उपलब्धियों में प्रमुख हैं ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान को करारा झटका, नई सैन्य ताकत का विकास, आधुनिक तकनीक का सफलतापूर्वक इस्तेमाल, और स्वदेशी हथियारों को बढ़ावा देना। इसके साथ ही, दूसरे देशों के साथ सैन्य सहयोग और सामरिक तालमेल को भी मजबूत किया गया।
सेना के सूत्रों के अनुसार, 2025 की ये सफलताएं भारतीय रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभाएंगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह वर्ष भारतीय सेना के लिए रणनीतिक और तकनीकी दृष्टि से मील का पत्थर साबित हुआ है।

