मऊ। सपा सांसद राजीव राय द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R.) प्रक्रिया में गड़बड़ियों और जनता की शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी मऊ को भेजे गए पत्र के बाद प्रशासन और राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई थी। सांसद ने पत्र के माध्यम से आरोप लगाया था कि अधिकांश गांवों में BLO नहीं पहुंचे और लगभग 20 हजार नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। हालांकि अब डीएम मऊ प्रवीण मिश्रा ने इन दावों को पूरी तरह ग़लत और आधारहीन बताया है।

DM प्रवीण मिश्रा ने X पर पोस्ट जारी कर दिया जवाब

जिलाधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर विस्तृत पोस्ट साझा करते हुए कहा कि सांसद द्वारा लगाए गए आरोप तथ्यपरक नहीं हैं और SIR प्रक्रिया पूरी तरह सुचारू रूप से चल रही है।

ट्रेलर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत; एक गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

उन्होंने बताया कि–

  • कई क्षेत्रों में BLO द्वारा शत-प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है।

  • अभी गणना प्रपत्रों का एकत्रण और डिजिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है।

  • मतदाता सूची का ड्राफ्ट रोल 9 दिसंबर को प्रकाशित होगा।

  • इसके बाद दावे और आपत्तियां प्राप्त कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनका निस्तारण किया जाएगा।

सपा सांसद ने लगाए थे गंभीर आरोप

सांसद राजीव राय ने अपने पत्र में दावा किया था कि:

  • कई गांवों में BLO जनता से मिल ही नहीं रहे।

  • SIR प्रक्रिया में भारी अनियमितताएं हैं।

  • 20,000 नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं।

इन आरोपों ने मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी थी।

प्रशासन ने कहा—“SIR प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित”

DM ने स्पष्ट किया कि SIR प्रक्रिया पूरी तरह निर्धारित नियमों के तहत चल रही है और इसमें किसी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश नहीं है। उन्होंने जनता से अपील की कि ड्राफ्ट रोल प्रकाशित होने के बाद यदि किसी को कोई आपत्ति हो तो वह अपना दावा समय पर प्रस्तुत कर सकेगा।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version