पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार मंगलवार की शाम थम गया। इस चरण में राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन हवाई प्रचार के मोर्चे पर एनडीए महागठबंधन पर भारी दिखा।

सूत्रों के मुताबिक, पटना एयरपोर्ट से रोजाना 14 से 15 हेलीकॉप्टर विभिन्न दलों के नेताओं को लेकर प्रचार अभियानों के लिए रवाना हुए। इनमें से अधिकांश हेलीकॉप्टर एनडीए के नेताओं और प्रत्याशियों द्वारा इस्तेमाल किए गए।

ESTIC 2025: पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक ऐलान: रिसर्च, डेवलपमेंट और इनोवेशन के लिए ₹1 लाख करोड़ का फंड

एनडीए की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने हवाई मार्ग से दर्जनों सभाएं कीं। वहीं, महागठबंधन की ओर से भी तेजस्वी यादव, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने कई जनसभाएं कीं, लेकिन हवाई उपस्थिति के मामले में वे एनडीए से पीछे रहे।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि एनडीए की हवाई सक्रियता से यह संकेत मिलता है कि उसने पहले चरण की सीटों पर वोटरों तक आखिरी क्षण तक पहुंचने की रणनीति अपनाई है। वहीं, अब सभी दल प्रचार थमने के बाद बूथ प्रबंधन और मतदाता संपर्क पर फोकस कर रहे हैं।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version