बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दरअसल साल 2021 में बठिंडा में कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस शिकायत को रद्द करने से हाईकोर्ट ने इनकार कर दिया है। दरअसल कंगना रनौत ने इस मामले को खारिज करने के लिए याचिका दायर की थी। बता दें कि किसान आंदोलन के दौरान कंगना रनौत ने एक महिला की फोटो को शेयर करते हुए कहा था कि इन महिलाओं को पैसे देकर आंदोलन में लाया गया है।

राहुल गांधी के आरोप पर चुनाव आयोग का जवाब, कहा- ‘रोज मिल रहीं धमकियां, पर निष्पक्ष तरीके से काम करते रहेंगे’

कंगना रनौत की याचिका खारिज

कंगना रनौत के इसी बयान के बाद उनके खिलाफ बठिंडा की महिंदर कौर ने साल 2021 में मानहानि की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद कंगना ने हाई कोर्ट से इस शिकायत को खारिज करने की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। बता दें कि कंगना रनौत द्वारा दिए गए बयान के कारण कई जगहों पर उनके खिलाफ कानूनी शिकायतें दर्ज करा गई थीं, जैसे बुलंदशहर और आगरा की कोर्ट में किसानों ने कंगना रनौत पर महिलाओं के अपमान का आरोप लगाया था।

अनिल अंबानी लोन फ्रॉड केस: मंजूरी से पहले ही ट्रांसफर की गई लोन की रकम!

कंगना रनौत ने दिया था ये बयान

किसान आंदोलन के दौरान कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरों को शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखा था। इस पोस्ट में दो बुजुर्ग महिलाओं को दिखाया गया था। कंगना ने इसे लेकर लिखा था, ‘हाहाहा, यह वही दादी हैं जिन्हें टाइम मैगजीन में सबसे ताकतवर भारतीय महिला बताया गया था। और अब से 100 रुपये में उपलब्ध हैं। पाकिस्तान पत्रकारों ने अंतरराष्ट्रीय पीआर को हाईजैक कर लिया है ताकि भारत को बदनाम किया जा सके। हमें हमारे अपने लोग चाहिए जो इस मामले पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बोल सकें।’

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version