नई दिल्ली। इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुई गोलीबारी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस घटना को यहूदियों पर किया गया एक क्रूर हमला बताया और ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों से यहूदी विरोधी भावना के खिलाफ सख्त कदम उठाने का आग्रह किया।
लोकसभा में अनुराग ठाकुर के बयान से हंगामा, तमिलनाडु सरकार पर हिंदुओं पर लाठीचार्ज का आरोप
यरूशलम में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति हर्जोग ने कहा कि सिडनी में यहूदियों को निशाना बनाकर हमला किया गया है, जो बेहद निंदनीय और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं आतंकवाद और नफरत को बढ़ावा देती हैं, जिन्हें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।
हर्जोग ने ऑस्ट्रेलियाई सरकार और सुरक्षा एजेंसियों से यहूदी समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने और यहूदी विरोधी गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने की अपील की।
