मुंबई। मुंबई में बुधवार को हुए सनसनीखेज बंधक कांड का आखिरकार पुलिस ने अंत कर दिया। 17 बच्चों को बंधक बनाने वाले आरोपी का पुलिस एनकाउंटर में घायल होने के बाद इलाज के दौरान निधन हो गया। आरोपी ने फिल्म ऑडिशन के बहाने बच्चों को स्टूडियो में बुलाया था और वहां उन्हें बंधक बना लिया था।

PM Modi : कांग्रेस और राजद पर छठी मइया का अपमान करने का आरोप

 घटना अंधेरी इलाके के एक प्राइवेट एक्टिंग स्टूडियो की है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर ‘ऑडिशन फॉर चाइल्ड एक्टर्स’ का विज्ञापन दिया था। बुधवार को जब बच्चे पहुंचे, तो उसने दरवाजे बंद कर सभी को अंदर बंद कर लिया और वीडियो जारी कर स्टूडियो जलाने की धमकी दी।

पुलिस ने सूचना मिलते ही इलाके को घेर लिया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ऑपरेशन चलाकर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। गोली लगने से आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

मुंबई पुलिस आयुक्त ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “हमारी टीम ने स्थिति को बेहद संयम और पेशेवर तरीके से संभाला। सभी बच्चे सुरक्षित हैं, और आरोपी की पहचान हो चुकी है। उसकी पृष्ठभूमि की जांच जारी है।”

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version