खुद के पैसे से शिक्षण सामग्री खरीद रहे शिक्षामित्र – अनुदेशक वीरेन्द्र छौंकर

आगरा । उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह छौंकर ने बताया है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा परिषद के पूर्व माध्यमिक व कम्पोजिट विद्यालयों में पहली बार समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है 21 मई से 10 जून तक संचालित हो रहे समर कैम्प में शिक्षामित्र तथा अनुदेशकों की ड्यूटी लगायी गयी है।

शासन द्वारा इसके लिए 6000 रुपया प्रति व्यक्ति मानदेय निर्धारित किया गया है तथा समर कैम्प के संचालन के लिए प्रति विद्यालय 2000 रुपये की धनराशि स्कूल में बच्चों के लिए शिक्षण सामग्री खरीदने के लिए बजट जारी किया जा चुका है तथा प्रतिभागी बच्चों को नाश्ता में चना, गुड़, चिक्की, मौसमी फल इत्यादि का वितरण मिडे-डे मील से होना है ।

महानिदेशक स्कूली शिक्षा द्वारा आदेश जारी करते हुए समर कैम्प संचालित होने बाले प्रधानाध्यापकों व्यवस्था संभालने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश का बहाना बनाकर प्रधानाध्यापक कोई सहयोग नहीं कर रहे हैं । शिक्षामित्र खुद अपनी जेब से ही मिड-डे मील का सारा खर्च उठा रहे हैं।

अन्य जनपदों में शिक्षण सामग्री के लिए आये 2000 रुपये का भुगतान किया जा चुका है जबकि जनपद आगरा में अभी तक भुगतान नहीं किया गया है शिक्षामित्र स्वयं अपनी जेब से शिक्षण सामग्री खरीद कर ला रहे हैं ।

शिक्षामित्र पूरी निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक समर कैम्प का संचालन कर रहे हैं और 80 हजार से 1 लाख प्रति माह बेतन पा रहे हैडमास्टर घर पर ऐसी की ठंडी हवा का आनंद ले रहे हैं और बच्चों के हक को खा रहे हैं  ।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version