नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने देशभर में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) के दूसरे चरण का एलान कर दिया है। बिहार में पहले चरण की शुरुआत के बाद अब यह प्रक्रिया 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में शुरू की जाएगी। इनमें अंडमान निकोबार द्वीपसमूह, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुड्डचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार, इस चरण में मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे, गलतियों को सुधारा जाएगा और मृत अथवा दोहरे नामों को हटाया जाएगा।

Kottayam Medical College: कोट्टायम मेडिकल कॉलेज ने सरकारी हेल्थ सेक्टर में खोला नया अध्याय

आयोग ने स्पष्ट किया है कि SIR प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं को अपने बीएलओ (BLO) को निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। इनमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, पैन कार्ड, बिजली बिल, या सरकारी पहचान पत्र जैसे दस्तावेज शामिल हैं।

चुनाव आयोग ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय रहते अपने दस्तावेज बीएलओ को दिखाएं और अपने नाम की पुष्टि करें। जो लोग आवश्यक दस्तावेज नहीं प्रस्तुत कर पाएंगे, उनके नाम SIR के बाद बनने वाली अंतिम मतदाता सूची में दर्ज होने में परेशानी हो सकती है।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version