मथुरा।जनपद मथुरा के थाना मांट का शुक्रवार की शाम पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सुरेश चंद्र रावत द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए और महिला हेल्प डेस्क, साइबर डेस्क तथा ड्यूटी ऑफिसर को जनसुनवाई में अधिक सक्रियता बरतने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के उपरांत पुलिस बल के साथ कस्बा मांट बाजार में फूट पेट्रोलिंग की गई,जहां व्यापारियों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समन्वय किया गया।इस दौरान सर्राफा सहित अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता की जांच की गई।साथ ही बाजार के प्रमुख स्थलों जैसे विद्यालयों, शिक्षण व कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु प्रेरित किया गया।

इसी क्रम में कोसीकलां कस्बे में ईद-उल-जुहा के अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने अधीनस्थ पुलिस बल के साथ मौजूद रहकर नमाज के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखी।अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों को ईद-उल-जुहा की शुभकामनाएं भी दीं।प्रशासन की इस सतर्कता से आमजन में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है।

Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Prabhat Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

