नगर चंदौसी की डिस्पेंसरी रोड स्थित शिव मंदिर में वैश्य समाज उत्तरप्रदेश के पुरोधा एवं उत्तरप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी के पुर्नप्राप्त जन्मोत्सव के आयोजन में व्यापारी बन्धुओं और नगर के वैश्य भामाशाहों ने प्रार्थना सभा करके मन्दिर में आरती कर प्रसाद का वितरण किया।

कावड़ के मद्देनजर GRP और आर पी एफ ने PAC के साथ किया भ्रमण

व्यापारी नेता अरविन्द गुप्ता एमडीएच ने बताया कि प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी का पुर्नप्राप्त जन्मोत्सव पूरे प्रदेश में व्यापारी साहस दिवस के रूप में मना जा रहा है। मंत्री नन्दी ने वर्ष 2007 में तत्कालीन सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद व्यापारियों एवं उद्यमियों के साथ ही वैश्य समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ आवाज उठाई, गुंडों माफियाओं की मनमानी को बर्दाश्त करने के बजाय विरोध किया, वहीं उनकी बातों को स्वीकार करने के बजाय माफियाओं को चुनौती दी।

भारत और लंका में होने वाले ICC टूर्नामेंट के लिए 15 टीमों ने किया क्वालीफाई, अब सिर्फ 5 स्थान बाकी

जिसे गुंडे, बदमाश और माफिया बर्दाश्त नहीं कर सके और 12 जुलाई 2010 को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी पर बहादुरगंज की गली में आरडीएक्स रिमोट बम से जानलेवा हमले की साजिश रची गई। जिसमें एक सुरक्षाकर्मी एवं एक पत्रकार की मौत हो गई थी और मंत्री नन्दी गम्भीर रूप से जख्मी हुए थे। जिस समय हमला हुआ मंत्री नंदी प्रतिदिन की तरह प्राचीन मनोकामना पूर्ति शिव मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे थे। मंत्री नंदी पर हुआ हमला इतना जोरदार था कि पूरा शहर दहल उठा था।
इस दौरान अरविंद कुमार गुप्ता, सुधीर अग्रवाल दाल वाले, मुकेश वार्ष्णेय ब्रेड, शीनू गुप्ता, सभासद अनुराग गर्ग, देवेंद्र गुप्ता मोनू, श्रीगोपाल, सर्वेश चीनी, चंद्र मोहन, राहुल अग्रवाल, हरीश कुमार, शुभम अग्रवाल, एड. विभोर बंसल आदि व्यापारी गण एवं वैश्य समाज के भामाशाह उपस्थित रहे।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version