मॉस्को। रूस के पूर्वी प्रायद्वीप कामचटका में बुधवार सुबह एक भीषण भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 8.8 मापी गई। इसे दुनिया का छठा सबसे बड़ा भूकंप बताया जा रहा है। भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 4:54 बजे महसूस किया गया। इस विनाशकारी आपदा से इलाके में 5 मीटर तक ऊंची सुनामी लहरें उठीं, जिससे कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा: ITBP जवानों को ले जा रही बस सिंध नदी में गिरी, बचाव अभियान तेज

US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जमीन से 19.3 किलोमीटर की गहराई में था। इसकी तीव्रता इतनी जबरदस्त थी कि अमेरिका के अलास्का, हवाई और कैलिफोर्निया तक सुनामी की लहरें पहुंच गई हैं।

कामचटका के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने एक वीडियो संदेश में कहा कि यह भूकंप दशकों में सबसे शक्तिशाली था। उन्होंने बताया कि एक किंडरगार्टन स्कूल को खासा नुकसान पहुंचा है, हालांकि अब तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है।

जापान के सरकारी चैनल NHK के अनुसार, देश के पूर्वी तट पर एक फुट ऊंची सुनामी की पहली लहरें पहुंच चुकी हैं। इसके मद्देनजर टोक्यो में 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही फुकुशिमा परमाणु संयंत्र को भी एहतियातन खाली करा लिया गया है।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version