नोएडा की सेक्टर-49 पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक के घर में चोरी करने वाले दो बदमाशों को बुधवार रात को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर में लगी है। पुलिस उपायुक्त (प्रथम जोन) यमुना प्रसाद ने बताया कि थाना सेक्टर-49 पुलिस सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के नीचे अवरोधक लगाकर वाहनों की तलाशी ले रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल पर दो लोग आते हुए दिखाई दिए। संदिग्ध होने पर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन वह रुकने की बजाए वहां से तेजी से भागने लगे।

क्रिप्टोकरेंसी में अब तक की बड़ी चोरी: हैकर्स ने 384 करोड़ रुपये उड़ाए, जांच शुरू

बदमाशों को एनकाउंटर के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने संदिग्धों का पीछा किया तो उनकी मोटरसाइकिल सेक्टर-50 के पास फिसलकर गिर गई। जिस पर बदमाशों ने खुद को घिरता हुआ देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। प्रसाद ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा आत्म रक्षा में चलायी गयी गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान बुलंदशहर निवासी गौरव (26) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उसके दूसरे साथी को तलाश अभियान के दौरान पुलिस ने पकड़ लिया है। उसकी पहचान बुलंदशहर निवासी सौरव (20) के रूप में हुई है।

“आज भगवा और हिंदुत्व की जीत हुई है”, मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी होते ही बोलीं साध्वी प्रज्ञा

बदमाशों के पास से मिला अवैध तमंचा

पुलिस ने दोनों के पास से अवैध तमंचा, कारतूस, 6,500 रूपए नगद, सेक्टर- 51 में रहने वाले भाजपा के पूर्व विधायक के घर से चोरी की हुई पानी की टोटिया आदि बरामद की है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इन बदमाशों ने 28 जुलाई की रात को भाजपा के कानपुर से पूर्व विधायक के घर से नगदी, पानी की टोटिया, मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान चोरी किया था।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version