• चोरों ने दो मंजिला मकान पर बोला धावा, दी तहरीर
• ज्यादा कुछ ना लग सका हाथ, 4 हजार व चिल्लर लेकर हुए फरार
रिपोर्ट 🔹सुनील गुप्ता
अलीगंज/एटा। थाना अलीगंज क्षेत्र में जहां एक तरफ चोरों के हौसले बुलंद हैं वहीं थाना पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है करीब 2 दिन पूर्व क्षेत्र में चोरों ने घर का ताला तोड़कर हजारों की नकदी जेबरात लेकर फरार हो गए जिसका पुलिस पता नहीं लगा पाई ऐसी ही एक बारदात को आज फिर चोरों ने अंजाम दिया लेकिन चोरों को कुछ भी हाथ ना लग सका। जब चोरों को हाथ कुछ ना लगा तो हताश होकर फरार हो गए।
थाना अलीगंज के नगला पड़ाव स्थित डीएवी के सामने प्रेम सिंह पुत्र शैलेंद्र सिंह राठौर के घर में धावा बोला। दो मंजिल घर में चढ़कर छत का जाला काटकर चोर मकान के अंदर घुसे। चोरों ने काफी खोजबीन की लेकिन चोरों के हाथ कुछ ना लग सका। चोर हताश होकर कमरे में बैठकर सिगरेट पीते रहे आउट हाथ लगे 4 हजार रूपये व चिल्लर लेकर लाइटर और सिगरेट छोड़कर रफूचक्कर हो गए।
जब सुबह किराए पर रह रहे केपी सिंह मकान में पहुंचे तो मकान में उथल-पुथल दे अचंभित रह गए तत्काल मकान मालिक को सूचित किया। मकान मालिक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर देकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली प्रभारी निर्दोष कुमार सेंगर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
_________________
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Prabhat Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

