चोर चोरी करने के लिए नए-नए जरिए पर काम कर रहे हैं. जिस तरह से तकनीक का विकास देश में हो रहा है, वैसे ही चोर हाईटेक होते जा रहे हैं. इससे जुड़ा एक मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से सामने आया है. दरअसल जिले के ग्रामीण इलाकों में रातों को रहस्यमयी ड्रोन दिखाई देने से ग्रामीणों में खौफ का माहौल है.

‘कांवड़ियों पर फूल, उपद्रवियों पर डंडा’, मेरठ में गरजे CM योगी, कहा- ‘यात्रा खत्म होते ही सबका हिसाब होगा’

डर की वजह से गांव वाले रात में कर रहे पहरेदारी

ग्रामीणों का कहना है कि, चोर पहले ड्रोन कैमरों से रेकी करते हैं और फिर चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं. इसलिए गांव के लोग रातों को जाग कर लाठी डंडे और टॉर्च हाथ मे लेकर घरों की रखवाली कर रहे हैं. पिछले कई दिनों से ऐसा हो रहा है.

सपा सांसद रुचि वीरा देर रात पहुंची गांव

इसकी खबर जब सपा सांसद रुचि वीरा को मिली तो बीती रात वो भी ग्रामीणों से मिलने गांव पहुंच गईं. जहां ग्रामीण लाठी डंडों के साथ गांव में पहरा दे रहे थे. मुरादाबाद के एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि, ‘रात में ड्रोन जैसे ऑब्जेक्ट के आसमान में उड़ने की सूचनाएं कई गांवों में मिली है. हमारी पुलिस टीमें गांवों में गश्त कर रही हैं. अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये ऑब्जेक्ट ड्रोन ही है या कुछ और है और इसे उड़ाने वाला कहां बैठा हुआ है. गांव-गांव पुलिस की टीमें लगा दी गईं हैं और इसकी जांच की जा रही है.

मॉनसून सत्र से पहले विपक्ष में मतभेद, I.N.D.I.A से अलग हुई AAP, सीपीएम पर राहुल के बयान से वामपंथी दल नाराज

पुलिस ने कहा, किसी भी अफवाह पर ना दें ध्यान

एसपी सिटी ने बताया कि ग्रामीणों से मौके पर जाकर पुलिस अधिकारियों ने बात भी की है. उन्हें आश्वासन दिया है कि किसी भी तरह से घबराने की कोई बात नहीं है. अफवाहों पर ध्यान ना दें. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. उन्होंने जनता से अपील की है कि कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति अगर दिखाई देता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें. फिलहाल गांवों में ग्रामीण रात को सो नही पा रहे हैं और पहरा दे रहे हैं. रात को आसमान में दिखाई देने वाले ड्रोन कहां से आ रहे हैं किसी को कुछ पता नहीं लग पा रहा है. पुलिस जांच में जुटी हुई है.

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version