चंदौसी। उत्तर भारत का प्रसिद्ध धार्मिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का प्रतीक इस बार मेला गणेश चौथ का आयोजन 25 अगस्त से 14 सितंबर के बीच किया जाएगा। साथ ही 27 अगस्त को नगर में भगवान गजानन की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसी को लेकर सीता रोड के गजानन हाल में मेला कमेटी के सदस्य झांकियों के बारे में रूपरेखा तैयार करने में जुट गए हे इस बार गणेश मेले के आयोजन में गणेश मंदिर के सामने स्थित गजानन सभागार मैदान में वृंदावन के प्रसिद्ध निधिवन राज की झांकी के दर्शन भक्त कर सकेंगे। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को निधिवन की झांकी के साक्षात स्वरूप के दर्शन कराने को मेला कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य दिन रात जुटे हुए हैं जिन में प्रमुख रूप से मेला कमेटी के उपाध्यक्ष विनय सराफ, डायरेक्टर ललित किशोर गुप्ता, रविंद्र कुमार रूपी, मनोज कुमार गुप्ता, डॉ. राजीव गुप्ता, लोकेंद्र शर्मा, शशिकांत गुप्ता, प्रजीत लालू, सतेंद्र वार्ष्णेय आदि शामिल हे। मेला कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस बार 25 अगस्त को 14 सितंबर के बीच मेला गणेश चौथ का आयोजन और 27 अगस्त को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें स्वचालित झांकियां होंगी।
मेला व शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है । गणेश मेले के आयोजन में इस बार मेले में कलात्मक और आकर्षक मनमोहक झूले बच्चों का मनमोहन लेंगे। इस बार मेले में आने वाले श्रद्धालु स्वादिष्ट पकवान और व्यंजनों के साथ-साथ चाट पकौड़ी का भी लुप्त उठा सकेंगे। गणेश मेले और रथ यात्रा की तैयारी को लेकर मंदिर परिसर में साफ सफाई और रंग रोगन का काम शुरू हो गया है।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version