• तमंचा कारतूस, लूटी हुई टैक्सी कार, मोबाइल व आधार कार्ड बरामद
अलीगंज\एटा। थाना अलीगंज पुलिस द्वारा करीब 8 दिन पुर्व हुई टैक्सी कार बुक कर लूटने की घटना का अनावरण करते हुए तीन शातिर आरोपियों को अवैध तमंचा कारतूस लूटी हुई टैक्सी कार, मोबाइल फोन तथा आधार कार्ड बरामद कर गिरफ्तार किया है।
थाना सहपऊ हाथरस के ग्राम रसगवां निवासी मनोज कुमार पुत्र कर्मसिंह नें 27 मई को थाना अलीगंज पर लिखित सूचना दी गयी कि वादी अपने भाई देवेन्द्र की स्विफ्ट डिजायर गाडी को बुकिंग पर चलाता है 26 मई को ऊबर कम्पनी से दिल्ली से दरियावगंज स्टेशन कासगंज के लिए बुकिंग प्राप्त होने पर नरैला बार्डर से तीन व्यक्तियों को गाडी में बैठाकर दरियावगंज स्टेशन के लिए चल दिया। अगले दिन प्रातः समय करीब 07.00 बजे तीनों व्यक्तियों ने एक बम्बे की पटरी पर गाडी रूकवाकर वादी के साथ मारपीट की मोबाईल फोन, आधार कार्ड तथा 4000 रूपये छीनकर तथा गाडी को लेकर भाग गये।
थाना अलीगंज पुलिस नें मामले को संज्ञान में लेते हुए मुखवीर की सूचना पर प्रकाश में आये तीन आरोपी सैनवाज पुत्र बकार अली निवासी ग्राम मेघूपुरा थाना जैथरा, अतिश पुत्र वीरेन्द्र निवासी मौहल्ला नेहरू नगर कस्बा व थाना जैथरा और कुशाग्र चौहान पुत्र अशोक सिंह निवासी मौहल्ला तुलसी नगर कस्बा व थाना जैथरा को कुरवरिया मोड के पास से मोबाइल फोन, आधार कार्ड (लूटे हुए) तथा दो अवैध तमंचा व चार कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है।
टैक्सी कार को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा पूर्व में बरामद किया जा चुका है। पुलिस की इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक निर्दोष सिंह सेंगर थाना अलीगंज मय टीम, निरीक्षक विनोद कुमार प्रभारी स्वाट टीम मय टीम, उपनिरीक्षक अंकुश राघव प्रभारी सर्विलांस सेल मय टीम मौजूद रही।
______________
रिपोर्ट 🔹सुनील गुप्ता
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Prabhat Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

