कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में स्लीपर बस में आग लगने से 10 यात्रियों की मौत हो गई। हादसा हिरियूर इलाके में उस समय हुआ, जब यात्रियों से भरी स्लीपर बस की सामने से आ रही एक लॉरी से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
दिल्ली एयरपोर्ट T1 पर यात्री से मारपीट का आरोप, पायलट और CISF के बयानों में विरोधाभास, जांच जारी
बताया जा रहा है कि बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे के बाद कई यात्रियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका, जिससे जनहानि हुई। वहीं कुछ यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों का इलाज जारी है।

