मथुरा (उत्तर प्रदेश): जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। आगरा-दिल्ली हाईवे पर देवी आटस कट के पास एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार हुकुम सिंह, निवासी गांव जैंत, की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही हुकुम सिंह सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही जान चली गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद जैंत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
