रिपोर्ट 🔹दिलशाद समीर
फतेहपुर सीकरी/आगरा। शुक्रवार को कस्बे मै विगत दिन हुए अहमदाबाद में विमान हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल जलाकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। उपस्थित लोगों ने मृतकों के परिवारजनों को धैर्य धारण करने की प्रार्थना की और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना की।
बता दें कि कस्बे के भगवती डेयरी पर कैंडल जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। सभी ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए मृतकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और ईश्वर से प्रार्थना की कि वह मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करें।
इस दौरान सभासद हनी गोयल, भाजपा नेता अनुज मित्तल, हरिओम मंगल, राज कुमार शास्त्री, ओमी टीकरी, अंकुश बजरंगी, सतीश गोयल, सोनू मंगल, बॉबी आदि मौजूद रहे।
__________
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Prabhat Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

