कफ सिरप मामले में बर्खास्त किए गए सिपाही आलोक सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उसके खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जांच एजेंसी आलोक सिंह से उसके द्वारा बनाए गए घर में लगाए गए पैसों के स्रोत को लेकर पूछताछ करेगी।
Kartik Aaryan : गोवा में किसके साथ छुट्टियां मना रहे हैं कार्तिक आर्यन, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
सूत्रों के मुताबिक, आलोक सिंह ने हाल के वर्षों में एक मकान का निर्माण कराया है, जिसकी लागत उसकी घोषित आय से कहीं अधिक बताई जा रही है। इसी को लेकर ED को शक है कि कफ सिरप तस्करी से जुड़े अवैध धन का इस्तेमाल संपत्ति बनाने में किया गया है। अब आलोक सिंह को यह बताना होगा कि घर बनाने के लिए पैसा कहां से आया और उसका वैध स्रोत क्या है।
बताया जा रहा है कि कफ सिरप तस्करी मामले की जांच के दौरान आलोक सिंह की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उसे पहले ही पुलिस विभाग से बर्खास्त किया जा चुका है। इसके बाद आर्थिक अनियमितताओं की जांच के लिए मामला ED के पास पहुंचा।
ED की टीम जल्द ही आलोक सिंह को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुला सकती है। साथ ही उसकी संपत्तियों, बैंक खातों और लेन-देन की भी गहन जांच की जा रही है। अगर आय से अधिक संपत्ति और अवैध धन के सबूत मिलते हैं तो उसके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया जा सकता है।

