मथुरा।5 जून की रात लगभग 2:30 बजे संयुक्त मजिस्ट्रेट / उप जिलाधिकारी सदर अभिनव जे. जैन एवं खनन अधिकारी अक्षय यादव ने ग्राम चुरमुरा में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन को रंगे हाथों पकड़ा। कार्रवाई के दौरान मौके से दो जेसीबी मशीनें एवं दो डंपर बरामद किए गए।

इन वाहनों को तत्काल प्रभाव से थाना फरह के प्रभारी निरीक्षक की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए अग्रिम जुर्माना एवं भारतीय दंड संहिता तथा खनन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत विधिक कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन की तत्परता की सराहना करते हुए ऐसी सख्त कार्रवाई को आवश्यक बताया।


Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version