नई दिल्ली। गाजा संघर्ष को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में इजरायल पर अरब देशों का हमला तेज हो गया है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के भाषण का कई देशों ने विरोध करते हुए बहिष्कार किया।

लेकिन इस बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने अरब देशों के रुख से अलग कदम उठाया। UAE के प्रतिनिधियों ने न केवल नेतन्याहू का भाषण सुना बल्कि उनसे मुलाकात भी की।

दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी : देश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की वकालत

सूत्रों के अनुसार, अबू धाबी ने फलस्तीन में बढ़ते मृतकों के बावजूद विरोध की बजाय इजरायल से रिश्ते मजबूत करने का फैसला किया है। यही कारण रहा कि UAE ने भाषण के दौरान अन्य अरब राजनयिकों की तरह बाहर जाने से इनकार कर दिया और नेतन्याहू से बंद दरवाजों के पीछे बातचीत भी की।

कूटनीतिक हलकों का मानना है कि यह घटनाक्रम अरब देशों के भीतर इजरायल को लेकर बदलते समीकरण का संकेत है।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version