लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की शासन प्रणाली ने पिछले कुछ वर्षों में अभूतपूर्व गति और नई दिशा प्राप्त की है। सीएम योगी के कुशल मार्गदर्शन और निर्णायक प्रशासनिक दृष्टि के चलते राज्य का अभिनव सीएम डैशबोर्ड सिस्टम आज त्वरित, पारदर्शी और जवाबदेह शासन की मजबूत नींव बन चुका है।
प्रमुख परियोजनाओं की सीएम द्वारा सीधी मॉनिटरिंग
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं प्रतिदिन इस उन्नत डैशबोर्ड के माध्यम से सभी प्रमुख योजनाओं व परियोजनाओं की समीक्षा करते हैं। समयबद्ध फीडबैक, डेटा-आधारित निर्णय और डिजिटल मॉनिटरिंग के कारण विकास कार्यों में उल्लेखनीय तेजी आई है।
गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही में हुआ बड़ा सुधार
सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से सरकारी विभागों के प्रदर्शन का रियल-टाइम मूल्यांकन संभव हो रहा है। इससे न सिर्फ कार्य की गति बढ़ी है, बल्कि परियोजनाओं की गुणवत्ता में सुधार और पारदर्शिता में भी वृद्धि हुई है।
-
समय पर परियोजनाओं की पूर्णता
-
फील्ड स्तर पर अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित
-
योजनाओं में भ्रष्टाचार व देरी पर रोक
-
जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान
डिजिटल गवर्नेंस में उत्तर प्रदेश बना अग्रणी राज्य
सीएम डैशबोर्ड के जरिये शासन की मॉनिटरिंग का यह मॉडल अब पूरे देश में मिसाल बनता जा रहा है। केंद्र से लेकर अन्य राज्यों तक, कई प्रशासनिक इकाइयाँ यूपी के इस डिजिटल गवर्नेंस मॉडल को अपनाने में रुचि दिखा रही हैं।
