मथुरा: एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत के निर्देशन में थाना गोवर्धन पुलिस व स्वाट टीम मथुरा ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवर्धन कस्बे में गौकशी के संगीन मामले में नामजद 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब टीम ने मुख्य अभियुक्त साकिर उर्फ वीआईपी के घर पर छापा मारा।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में साकिर उर्फ वीआईपी समेत उनके परिजन व अन्य सहयोगी शामिल हैं। सभी आरोपी गोवर्धन के जैन गली कसाई पाड़ा व बड़ा बाजार क्षेत्र के निवासी हैं। उनके खिलाफ थाना गोवर्धन में पहले से ही मु0अ0सं0 280/2025 धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।

घटना का पूरा विवरण:

दिनांक 07 जून की शाम को बरसाना रोड स्थित एक जिम के पीछे खाली पड़ी जगह में गाय के कटे हुए सिर व मांस के टुकड़े मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई थी। इस संबंध में गोवर्धन थाना में 50 अज्ञात सहित 24 नामजद लोगों के खिलाफ गौवध निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा एव एसपी ग्रामीण के निर्देशन में  विशेष टीमें गठित की गईं। संयुक्त प्रयास में आज दोपहर करीब 1:20 बजे साकिर के घर से 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।

गिरफ्तारी के दौरान बरामदगी:

दो छुरियाँ व दो गंडासे

बोरियों में भरकर रखे गए गाय के सींग व खाल


गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची:

1. साकिर उर्फ वीआईपी पुत्र हक्की


2. सोहिल पुत्र साकिर


3. इन्तजार पुत्र नब्बू


4. अंसार कुरैशी पुत्र नब्बू


5. पिन्टू पुत्र नब्बू


6. आसीन पुत्र मोहम्मदीन


7. सनी उर्फ संजय पुत्र घोसी


8. उस्मान पुत्र शमशुद्दीन


9. फिरोज पुत्र घोसी


10. फारुख पुत्र उस्मान


11. शेखर पुत्र हन्नी



अपराधिक इतिहास भी उजागर:

गिरफ्तार अभियुक्तों में से कई पहले भी गौवध व अन्य अपराधों में संलिप्त रह चुके हैं। उस्मान पर 2019 में विद्युत अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज है।

टीम जिसने कार्रवाई को अंजाम दिया:

कार्रवाई में थाना गोवर्धन के प्रभारी निरीक्षक श्री रवि त्यागी, स्वाट प्रभारी श्री छोटेलाल, उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह व महेश चन्द समेत कुल 25 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version