लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सियासी गर्मी ने एक बार फिर अंगड़ाई ली है। लंबे समय से बीजेपी कार्यकर्ता नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव का इंतजार कर रहे थे, और अब यह घड़ी आ गई है। पार्टी ने यूपी बीजेपी अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीख घोषित कर दी है।

Goa Nightclub Fire : गोवा नाइट क्लब अग्निकांड लूथरा ब्रदर्स थाइलैंड में गिरफ्तार

सूत्रों के अनुसार, 13 दिसंबर को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच नामांकन प्रक्रिया होगी, जबकि अगले दिन 14 दिसंबर को प्रदेश बीजेपी को अपना नया अध्यक्ष मिल जाएगा। यह चुनाव मौजूदा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के कार्यकाल समाप्त होने के बाद आयोजित किया जा रहा है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि नए अध्यक्ष के चयन के साथ ही संगठन में नई ऊर्जा और राजनीतिक रणनीतियों को गति मिलेगी। कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल है, और सभी नेता अगले नेतृत्व के चुनाव पर नजर बनाए हुए हैं।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version