लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नए साल 2026 के सार्वजनिक अवकाशों की सूची जारी कर दी है। शासन की ओर से घोषित सूची के अनुसार वर्ष 2026 में कुल 24 सार्वजनिक अवकाश रहेंगे। नए साल का पहला सार्वजनिक अवकाश 3 जनवरी को हजरत अली का जन्म दिवस होगा, जिसके साथ ही सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में छुट्टियों का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

विदेश में नौकरी करने वाले युवाओं के लिए योगी सरकार की नई पहल, मिलेगी विदेशी भाषा और कौशल की ट्रेनिंग

जनवरी से मार्च तक छुट्टियों की पूरी लिस्ट

शासन द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार 2026 की प्रमुख छुट्टियां इस प्रकार रहेंगी—

  • 3 जनवरी – हजरत अली का जन्म दिवस

  • 26 जनवरी – गणतंत्र दिवस

  • 15 फरवरी – महाशिवरात्रि

  • 2 मार्च – होलिका दहन

  • 4 मार्च – होली

  • 21 मार्च – ईद-उल-फितर

  • 26 मार्च – राम नवमी

  • 31 मार्च – महावीर जयंती

इनके अलावा भी वर्ष भर में कई अन्य त्यौहार और राष्ट्रीय दिवसों पर सार्वजनिक अवकाश रहेंगे।

सरकारी दफ्तरों, शिक्षण संस्थानों और बैंकों पर रहेगा प्रभाव

2026 की अवकाश सूची जारी होने के बाद अब सरकारी दफ्तरों, स्कूल-कॉलेजों और अधिकांश बैंकों में भी यह कैलेंडर लागू होगा। निजी संस्थान भी आमतौर पर शासन की सूची के अनुसार अपना अवकाश कैलेंडर तैयार करते हैं।

त्यौहारों और धार्मिक आयोजनों में मिलेगी राहत

जनवरी से मार्च के बीच आने वाले बड़े त्यौहारों—होली, महाशिवरात्रि, ईद-उल-फितर और राम नवमी—पर अवकाश मिलने से लोगों को पारिवारिक और धार्मिक आयोजनों में भाग लेने में आसानी होगी।

पूरी साल की छुट्टियों की विस्तृत सूची जल्द

शासन सूत्रों के अनुसार वर्ष 2026 के अन्य राष्ट्रीय और राजकीय अवकाशों की विस्तृत सूची भी जल्द जारी की जाएगी, जिसमें सेकेंड सैटरडे, संडे और गजटेड अवकाश शामिल होंगे।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version