नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य सचिव मार्को रुबियो ने अमेरिका-पाकिस्तान संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान के साथ अपने संबंध भारत की कीमत पर नहीं बनाएगा।
मथुरा में हाईटेंशन लाइन से गिरा तार, कार में लगी आग: युवक की जिंदा जलकर मौत
रुबियो ने बताया कि अमेरिका पाकिस्तान के साथ संबंधों को आगे बढ़ाना चाहता है, लेकिन इस रिश्ते में चुनौतियां और मुश्किलें भी होंगी। उनका यह बयान अमेरिका-पाकिस्तान संबंधों में हाल ही में आए बदलावों पर प्रकाश डालता है और भारत के प्रति अमेरिका के रुख को स्पष्ट करता है।
