Harmful Effects of Plastic Wrap: आजकल फलों और सब्जियों को प्लास्टिक रैप में लपेटकर स्टोर करना आम बात हो गई है. लेकिन एक नई रिसर्च ने चेतावनी दी है कि यह आदत सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है. प्लास्टिक में लिपटे फूड्स जल्दी खराब होते हैं और माइक्रो-प्लास्टिक के संपर्क में आ जाते हैं, जो शरीर में जाकर स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं. माइक्रोप्लास्टिक न केवल पोषण को घटाता है, बल्कि लंबे समय में गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है. इसलिए अब समय आ गया है कि हम प्लास्टिक रैप का उपयोग बंद करें और फलों-सब्जियों को प्राकृतिक तरीके से सुरक्षित रखें.

भारी भीड़ के चलते सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में हादसा, दो श्रद्धालुओं ने दम तोड़ा

क्या कहता है नया शोध?

शोध के अनुसार, जब फल और सब्जियां प्लास्टिक में लपेटी जाती हैं, तो वे जल्दी खराब होने लगती हैं. इसके पीछे कारण यह है कि प्लास्टिक हवा का आदान-प्रदान रोक देती है. जिससे फलों और सब्जियों में नमी बढ़ जाती है और वे सड़ने लगती हैं. इसके अलावा, प्लास्टिक से माइक्रोप्लास्टिक निकलते हैं, जो खाने में मिल सकते हैं. ये माइक्रोप्लास्टिक शरीर में जाकर सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

प्लास्टिक से क्या नुकसान होता है? (What Are The Harms of Plastic?)

  • फूड्स जल्दी खराब होते हैं.
  • पोषण की मात्रा घट जाती है.
  • माइक्रोप्लास्टिक शरीर में जाकर हानिकारक प्रभाव डालते हैं.
  • कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है.

राजनीतिक गलियारों में शोक: सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाज

समाधान क्या है?

  • कपड़े या सूती बैग में फल-सब्जियां रखें.
  • पेपर या बायोडिग्रेडेबल रैप्स का प्रयोग करें.
  • फ्रिज में खुला रखने से भी ताजगी बनी रहती है.
  • फलों को धोकर तुरंत खाएं, ज्यादा समय न रखें.

हमारी जिम्मेदारी हमें यह समझना होगा कि सिर्फ सुविधा के लिए प्लास्टिक का उपयोग करना लंबे समय में हमारी हेल्थ और एनवायरमेंट दोनों के लिए खतरनाक है. अगर हम आज से ही इसका विकल्प ढूंढें और फलों-सब्जियों को प्राकृतिक ढंग से रखें, तो न केवल वे ज्यादा समय तक खाने लायक रहेंगी, बल्कि हम एक बेहतर लाइफस्टाइल की तरफ भी बढ़ेंगे.

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version