बीरभूम (पश्चिम बंगाल)। मयूरक्षी नदी में लगातार हो रही भारी बारिश से जल स्तर खतरनाक ढंग से बढ़ गया है। मोहम्मद बाजार से बाराम को जोड़ने वाली अस्थायी सड़क नदी के तेज बहाव में टूट गई, जिससे बाराम, नरसिंहपुर समेत करीब 12 गांव पूरी तरह से अलग-थलग पड़ गए हैं।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि हर साल मानसून के दौरान यही स्थिति बनती है। सड़क डूबने से लोगों को मजबूरी में नाव से जान जोखिम में डालकर आना-जाना पड़ता है।
स्थायी पुल की उठी मांग
नागरिकों ने प्रशासन से क्षेत्र में स्थायी पुल निर्माण की मांग करते हुए कहा कि अस्थायी सड़क का हर साल बह जाना उनकी जान-माल की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन चुका है.

