ओडिशा के कोरापुट जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने एक नवविवाहित दंपत्ति को खुलेआम शर्मनाक सजा दी। यह घटना बांधुगांव क्षेत्र के पेडा इटीगी गांव  में हुई। जानकारी के मुताबिक, हाल ही में प्रेम विवाह करने वाले इस दंपत्ति के बारे में गांव वालों को पता चला कि वे एक ही कुटुंब से हैं और भाई-बहन के रिश्ते में आते हैं। इसे समुदाय के नियमों का उल्लंघन मानते हुए ग्रामीणों ने दोनों को बैलों की तरह बांध दिया और गांव के चौक पर हल चलवाया। इस अमानवीय घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

हल चलवाने के पीछे ग्रामीणों का क्या है तर्क?

ग्रामीणों का कहना था कि यह ‘प्रायश्चित’ का प्रतीकात्मक तरीका है, जिससे ‘धरती मां’ से माफी मांगी जाती है। जानकारी के अनुसार, शादी परिवारवालों के विरोध के बावजूद हुई थी, जिसके बाद ग्रामीणों ने यह सजा दी, यह कहते हुए कि इससे उनका ‘शुद्धिकरण’ हो जाएगा। हालांकि, ये विवाह वैध है लेकिन इसके बावजूद, इस रिश्ते पर ग्रामीणों ने कड़ी आपत्ति जताई और इस विवाह को रीति-रिवाजों का उल्लंघन माना।

घटना का वीडियो वायरल

घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दंपत्ति को लकड़ी के हल को चलाते हुए देखा जा सकता है, जबकि आसपास भीड़ खड़ी होकर देख रही है। वीडियो वायरल होने के बाद इस कृत्य की निंदा हो रही है। मामले के तूल पकड़ने के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच कर रही है।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version