नई दिल्ली। तमाम विवादों के बावजूद विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने एक गंभीर और संवेदनशील मुद्दे को उठाया है, लेकिन दर्शकों पर उतना प्रभाव नहीं छोड़ पाई जितना उम्मीद थी। वर्तमान में फिल्म ‘द कॉन्ज्यूरिंग’ और ‘बागी 4’ के बीच दर्शक जुटाने के लिए संघर्ष कर रही है।
मुंबई पुलिस को मिला धमकी भरा मैसेज, 14 आतंकी दाखिल होने का दावा, हाई अलर्ट जारी
फिल्म की कमाई की बात करें तो पहले दिन 1.75 करोड़ रुपये का ओपनिंग कलेक्शन हुआ। दूसरे दिन कमाई में तेजी आई और यह 2.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। वीकेंड के दिन तीसरे दिन कलेक्शन में थोड़ा इज़ाफा हुआ और 2.22 करोड़ रुपये कमाए गए। इस तरह, फिल्म का कुल कलेक्शन 6.12 करोड़ रुपये रहा।
