समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि बिहार के आगामी विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को पूर्ण समर्थन देगी. उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा किए गए ‘‘घोटालों” को पूरे बिहार में उजागर किया जाएगा.
बहुत बड़े बॉस हो तो आओ बिहार, पटक-पटककर.. राज ठाकरे को निशिकांत दुबे की चुनौती
अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हम बिहार चुनाव में लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी का पूरा समर्थन करेंगे. उत्तर प्रदेश में भाजपा द्वारा किए गए घोटालों का खुलासा बिहार में किया जाएगा और लोगों को सच्चाई बताई जाएगी.”
एयरपोर्ट पर रोती दिखी हीरोइन, आंसू छिपाते कार की तरफ भागीं, पोस्ट ने फैंस की बढ़ाई चिंता
जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के साथ गठबंधन को लेकर भाजपा पर कटाक्ष करते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनावी फायदे के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम और चेहरे का इस्तेमाल कर रही है, लेकिन उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाने का कोई इरादा नहीं है.
अखिलेश यादव ने दावा किया कि वे (भाजपा) नीतीश कुमार जी के नाम और चेहरे का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन वे उन्हें फिर से मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे. हम एक बार उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाना चाहते थे. लेकिन अब देखिए- वह मुख्यमंत्री पद से ही ‘रिटायर’ हो जाएंगे. भाजपा उन्हें ‘रिटायर’ होने के लिए मजबूर करेगी.”
सत्तारूढ़ भाजपा और उसके वैचारिक रुख पर निशाना साधते हुए सपा प्रमुख ने कहा, ‘‘मैं केवल एक ही बात जानता हूं- सत्य का मार्ग ही धर्म का मार्ग है, वही सच्चा सनातन मार्ग है। जो लोग अन्याय करते हैं, भेदभाव करते हैं और बच्चों का राजनीति के लिए इस्तेमाल करते हैं, वे खुद को सनातनी नहीं कह सकते.”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘आज की राजनीति में सिर्फ ‘भगवा वस्त्र’ पहनने से कोई ‘बाबा’ या योगी नहीं बन जाता. असली पहचान विचार और आचरण से होती है.”
अखिलेश ने भाजपा पर मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘‘वे बुनियादी समस्याओं पर चर्चा नहीं करना चाहते. लेकिन लोग इंतजार कर रहे हैं- उत्तर प्रदेश में 2027 का चुनाव ऐसा होगा जैसा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा.”
