रिपोर्ट 🔹सुनील गुप्ता
अलीगंज/एटा। अलीगंज थाना क्षेत्र के नगला कटील गांव में मक्का के खेत में की भराई कर रहा युवक विद्युत करंट की चपेट आ गया।करेंट लगने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हुई है।हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया ।मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए।रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे जहां उनका रो रो कर बुरा हाल है।

घर की महिलाएं बेसुध हो गई हैं।चारों ओर चीत्कार मचा हुआ है।सूचना मिलने के बाद तत्काल भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा ।पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है और मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय युवक नीलेश पुत्र माखन सिंह निवासी नगला सियार और उसका भाई देव सिंह मक्का के खेत की भराई कर रहा था तभी पास लगे ट्यूबबेल से बिजली खराब हो गई।
युवक बिजली का तार सही करने लगा तभी करेंट की चपेट में आ गया और दर्दनाक मौत हो गई।हादसे के बाद चीख पुकार मची है पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।मृतक की वर्ष 2018 में शादी हुई थी।अभी तक कोई बच्चा नहीं हुआ है।पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है।

मृतक के भाई देव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरा भाई और मैं मक्का की खेत की भराई कर रहे थे।मै पास वाले खेत में काम कर रहा था।तभी काम करते वक्त उसे करंट लग गया जिसकी वजह से मौके पर ही मौत हो गई है।जब तक हम पहुंचे तब तक बहुत देर हो चुकी थी ।
मामले पर थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है।चूंकि रास्ता दुर्गम था इसलिए ट्रेक्टर के जरिए शव को उठवाकर पंचनामा की प्रक्रिया पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।युवक की करेंट लगने से मौत हुई है।
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Prabhat Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

