नई दिल्‍ली: गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या की गुत्थी अभी भी उलझी हुई है. पिता दीपक यादव बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार है. दीपक के मुताबिक बेटी की हत्या उसने ही की. पिता के मुताबिक टेनिस एकेडमी बंद न करने पर उसने राधिका को मार डाला. लेकिन राधिका के दोस्तों के बयान इस मामले में बड़े ट्विस्ट का इशारा कर रहे हैं.

ट्रेन के सभी डिब्बे और इंजनों में लगेंगे CCTV कैमरे, रेल मंत्रालय का बड़ा फैसला

हत्या का राज  अब राधिका का आईफोन ही खोल सकता है. गुरुग्राम पुलिस ने राधिका के फोन को डिपार्टमेंट ऑफ इन्फर्मेशन टेक्नॉलजी ऐंड कम्युनिकेशन हरियाणा (DITECH) को भेज दिया है. फोन अनलॉक करके उसका डेटा रिट्रीव किया जाएगा.

पुलिस के मुताबिक, राधिका आइफोन का इस्तेमाल करती थी और उसका पासवर्ड घरवालों को भी नहीं पता है. जांच में सामने आया है कि राधिका ने हत्या के कुछ दिनों पहले ही अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल डिलीट कर दिए थे.

Aaj Ka Rashifal 14 July 2025: इस राशि वाले को हो सकती है बड़ी परेशानी, जल्दबाजी में न लें फैसला; पढ़ें दैनिक राशिफल

अब एक इंस्टा प्रोफाइल जो राधिका की दोस्त के ज़रिए सामने आई, उसकी भी जांच की जा रही है. गुरुग्राम पुलिस राधिका की दोस्त के भी बयान दर्ज कर सकती है.

राधिका की दोस्त ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि पिता ने हत्या पूरी प्लानिंग के साथ  की है. जांच के दौरान पुलिस DITECH की मदद से डिलीट किया हुआ डेटा रिकवर करेगी. जिससे ये भी पता चल सके कि उसकी पिछले कुछ दिनों में किस किससे बात हुई है. साथ ही ये भी जांच की जाएगी कि राधिका की सोशल मीडिया पर प्रोफाइल कितनी है और किस किस प्लेटफार्म पर है.

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version