Wild Elephant Terror In Jharkhand : नोवामुंडी (झारखंड): झारखंड में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत जेटेया थाना क्षेत्र के बाबरिया गांव में 6 जनवरी की रात एक जंगली हाथी ने भीषण उत्पात मचाया। हाथी के हमले में एक ही परिवार के पांच लोगों समेत कुल सात लोगों की मौत हो गई।

Wild Elephant Terror In Jharkhand

मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा पास के दूसरे परिवार का एक सदस्य भी हाथी के हमले का शिकार हो गया। घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है, जब अधिकांश लोग अपने घरों में सो रहे थे।

Wild Elephant Terror In Jharkhand

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जंगली हाथी अचानक गांव में घुस आया और कच्चे मकानों को तोड़ते हुए लोगों पर हमला कर दिया। हाथी के हमले से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

Wild Elephant Terror In Jharkhand

बताया जा रहा है कि झारखंड में बीते कुछ दिनों में हाथियों के हमलों में अब तक 17 लोगों की जान जा चुकी है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय व्याप्त है और वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version