बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का शनिवार को अंतिम संस्कार हो गया। एक्ट्रेस की अंतिम यात्रा में परिवार समेत फिल्मी दुनिया के सितारे शामिल हुए। मीका सिंह से लेकर टीवी के तमाम कलाकार नम आंखों से अपनी दोस्त शेफाली को बधाई देने पहुंचे। शेफाली के पति पराग त्यागी ने भी शेफाली को दुल्हन की तरह सजाया और अंतिम विदाई दी। लेकिन शेफाली के एक्स हसबैंड हरमीत सिंह अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हुए। अब हरमीत सिंह ने एक भावुक नोट लिखकर अपनी एक्स वाइफ को याद किया है। इतना ही नहीं हरमीत ने ये भी खुलासा किया कि वे शेफाली की अंतिम यात्रा में शामिल क्यों नहीं हो पाए। बता दें कि शेफाली जरीवाला का निधन 27 जून शुक्रवार की रात में हुआ था। शनिवार को शेफाली का अंतिम संस्कार किया गया।

Shefali Jariwala Death Cause: एंटी-एजिंग दवाएं बनीं मौत की वजह? शेफाली जरीवाला केस में बड़ा खुलासा

क्या बोले शेफाली के एक्स हसबैंड?

हरमीत सिंह ने कहा कि चूंकि वह इस समय यूरोप में हैं, इसलिए वह शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए। इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी देते हुए शेफाली के पूर्व पति ने लिखा, ‘इस समय यूरोप में होने के कारण, अंतिम संस्कार में शामिल न हो पाना मेरे लिए दुखदायी है।’ फिर भी हरमीत ने शेफाली के माता-पिता, बहन और पति पराग त्यागी के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने आगे कहा, ‘बहुत जल्दी चले गए। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और परिवार को इस अकल्पनीय समय में शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।’ हरमीत सिंह शेफाली जरीवाला के पहले पति थे जो मशहूर म्यूजिक जोड़ी मीत ब्रदर्स का हिस्सा थे। उनके कुछ सबसे मशहूर गानों में रागिनी एमएमएस 2 का ‘बेबी डॉल’ और रॉय, मैं तेरा बॉयफ्रेंड, पिंक लिप्स और अन्य का ‘चिट्टियां कलाइयां’ शामिल हैं।

महुआ मोइत्रा ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को लताड़ा, कोलकाता गैंगरेप को लेकर विवादित बयानों पर बरसीं

2004 में की थी पहली शादी

कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शेफाली जरीवाला ने 2004 में हरमीत सिंह से शादी कर ली। हालांकि उनका रिश्ता जल्दी खत्म हो गया और तलाक एक कठिन प्रक्रिया थी। इसके बाद शेफाली को टीवी एक्टर पराग त्यागी से प्यार हो गया। शेफाली और पराग ने चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया और इस दौरान अपने रिश्ते को मजबूत बनाया और 2014 में शादी कर ली। पराग और शेफाली के राखी भाई हिंदुस्तानी भाऊ ने उनके पार्थिव शरीर को ओशिवारा श्मशान घाट पर ले जाकर अंतिम संस्कार किया, वही श्मशान घाट जहां चार साल पहले सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार भी हुआ था। दोनों कलाकार बिग बॉस 13 में नजर आए थे। सितंबर 2021 में दिल का दौरा पड़ने से उनकी भी मृत्यु हो गई।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version