मथुरा/गोवर्धन। मथुरा गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के गांव रसूलपुर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर पाल बघेल समाज समेत सर्व समाज के लोगों ने एकत्र होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को याद किया।

इस कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी के आगरा मंडल प्रभारी श्री देवी सिंह कुंतल जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर ज़िले के चौंडी गांव में हुआ था। अहिल्याबाई ने अपने जीवन में न्याय और धर्म का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।

कुंतल जी ने ऐतिहासिक घटना का उल्लेख करते हुए बताया कि जब अहिल्याबाई के पुत्र मालोजीराव के रथ से एक बछड़ा कुचला गया और उसकी मृत्यु हो गई, तो उन्होंने अपने ही पुत्र को मृत्युदंड का आदेश दे दिया। इस आदेश को क्रियान्वित करने के लिए जब कोई भी रथ हांकने को तैयार नहीं हुआ, तब स्वयं अहिल्याबाई ने रथ की लगाम थामी। लेकिन रथ के आगे वही गाय बार-बार आकर खड़ी हो जाती रही, मानो वह भी न्याय की अपील कर रही हो। इस चमत्कारी घटना के बाद महारानी ने क्षमा का मार्ग चुना। यह ऐतिहासिक स्थल आज ‘आड़ा बाजार’ के नाम से प्रसिद्ध है।

कार्यक्रम में पूर्व प्रधान जगवीर सिंह बघेल, गंगाराम कुंतल, चौधरी पुरन सिंह, चौधरी दारा सिंह, देवेश बघेल, नरेन्द्र सिंह बघेल, महेश बघेल दूधिया, देवेन्द्र बघेल सहित गांव के अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने लोकमाता अहिल्याबाई के योगदान को नमन करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने समाज में समानता, न्याय और सेवा भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया और इस आयोजन को प्रेरणादायक बताया।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version