कोविड-19 ने दुनियाभर में जो तबाही मचाई है उसे शायद ही कोई भूल पाएगा। जब भी दुनिया की खतरनाक महामारियों का जिक्र होगा कोरोना का नाम शायद पहले पन्ने पर ही मिल जाएगा। चीन से फैलने वाले कोविड-19 ने करोड़ों लोगों की जान ले ली और अभी भी इसका कहर जारी है। कोरोना दी दहशत के बीच अब चीन के वैज्ञानिकों ने इससे कहीं ज्यादा खतरनाक 20 और वायरस का पता लगाया है। जिसके बारे में सोचकर ही इंसान को डर लगने लगा है।

Suicide Doors: कारों में फिर से आने लगे ‘मौत के दर्शन’ करवाने वाले ‘सुसाइड डोर’, स्टेटस के चलते जान से रिस्क?

ये खोज इसलिए डराने वाली है क्योंकि साल 2019 में कोविड-19 का पहला मामला भी चीन के वुहान शहर में आया था। जिसके बाद वुहान वायरस रिसर्च सेंटर की ओर से चमगादड़ से कोरोना वायरस फैलने की बात कही गई थी। अब एक बार फिर ये नए 22 वायरस भी चमगादड़ों में ही पाए गए हैं।

क्या इंसानी डीएनए को बनाया जा सकता है? ब्रिटेन में वैज्ञानिकों ने शुरू किया अनोखा प्रयोग

चमगादड़ों में मिले खतरनाक 20 वायरस

चीन में शोधकर्ताओं ने ऐसे 20 वायरस का पता लगाया है जो चमगादड़ों में पाए गए हैं। ये वायरस इंसानों और पशुओं में भी फैल सकते हैं। युनान प्रांत में 2017 से 2021 के बीच करीब 142 चमगादड़ों की किडनी में ऊतकों से 22 खतरनाक वायरसों की पहचान की गई है। जिसमें से दो वायरस हेंड्रा और निपाह की तरह ही हैं। रिसर्च में एक अनजान बैक्टीरिया और क्लोसिएला युन्नानेंसिस नाम का एक परजीवी भी मिला है।

इंसानों में फैलकर तबाही मचा सकते हैं ये वायरस

अगर ये वायरस इंसानों में फैल गए तो बड़ी तबाही हो सकती है। चमगादड़ के मूत्र से निकलकर ये वायरस फल और पानी में पहुंच सकता है। दूषित फल और पानी को पीने से ये वायरस इंसानों और जानवरों को अपनी चपेट में ले सकता है। अगर ये वायरस इंसानों में फैलते हैं तो कोरोना जैसी सांस की गंभीर बीमारी और दिमाग में सूजन जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। जो डिमाग को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

हालांकि अभी तक शोधकर्ताओं ने किसी नई महामारी की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इस खतरे को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। खासतौर से ऐसी स्थिति में जब कोरोना वायरस की तबाही पूरी दुनिया देख चुकी है।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version