स्टॉकहोम: रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने 2025 का नोबेल पुरस्कार चिकित्सा के क्षेत्र में मैरी ई ब्रुंको, फ्रेड रामस्डेल और शिमोन साकागुची को प्रदान किया है। तीनों वैज्ञानिकों को यह पुरस्कार ‘परिधीय प्रतिरक्षा सहिष्णुता से संबंधित खोजों’ के लिए दिया गया है।
05 October Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल …
नोबेल पुरस्कार की छह श्रेणियों में से चिकित्सा के क्षेत्र में यह पहला पुरस्कार है, जिसकी घोषणा स्टॉकहोम के कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट में एक पैनल द्वारा की गई।
वैज्ञानिकों की यह खोज चिकित्सा और प्रतिरक्षा विज्ञान के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलती है।