उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी पर पांच शादियां करने और अब पांचवें पति को छोड़कर अपने ही देवर के साथ फरार होने का आरोप लगाया है। पीड़ित पति, पंकज अग्रहरि का कहना है कि उसकी पत्नी ने उसे और उसके माता-पिता को घर से निकाल दिया है और जेवरात व रुपये लेकर अपने देवर के साथ भाग गई है। उसने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है कि वह बाहरी युवकों को बुलाकर मारपीट भी करवा चुकी है। उसे अब अपनी पत्नी और भाई से जान का खतरा है।

राजा रघुवंशी हत्याकांड: लोकेंद्र तोमर कर सकता है बड़ा खुलासा, जानिए क्या है सोनम से उसका कनेक्शन

पीड़ित ने क्या बताया?

राधानगर के निवासी और पेशे से सब्जी विक्रेता पंकज अग्रहरि ने बताया कि उसकी शादी पिछले वर्ष 16 अप्रैल, 2024 को बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र की रहने वाली गुड़िया नाम की महिला से हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही गुड़िया का व्यवहार बदल गया। पंकज ने आरोप लगाया कि गुड़िया पहले से चार शादियां कर चुकी है, जिसमें से तीन उसने फतेहपुर जिले में ही अलग-अलग व्यक्तियों से की और वह खुद गुड़िया का पांचवां पति है।

पंकज के अनुसार, गुड़िया ने शादी के बाद उसका सारा सामान, जेवर और नकदी अपने मायके भिजवा दिए। इतना ही नहीं, वह पंकज और उसके माता-पिता को अब घर में घुसने तक नहीं दे रही है। पंकज ने यह भी बताया कि गुड़िया ने कई बार बाहरी युवकों को बुलाकर उसके साथ मारपीट करवाई है।

रडार से लेकर ड्रोन तक, सेना को मिलेंगे घातक हथियार; 1981 करोड़ के 13 आपात समझौतों पर मुहर

देवर संग रहने का आरोप

पीड़ित का सबसे बड़ा आरोप यह है कि गुड़िया अब उसके छोटे भाई के साथ ही रह रही है। पंकज ने कहा, “मैं अब भी उसे अपनाने को तैयार हूं, लेकिन वह मेरे भाई से किसी भी तरह का रिश्ता न रखे, तभी मैं उसे अपने साथ रखूंगा।”

पति को जान का खतरा

पंकज ने आरोप लगाया, “मेरी पत्नी ने शादी को व्यापार बना लिया है। वह शादी करके सामान हड़पती है और फिर किसी और के साथ चली जाती है। यह उसका तरीका बन गया है।” युवक ने यह भी बताया कि उसे अपनी जान का खतरा है, क्योंकि पत्नी ने पहले भी उस पर हमला करवाया है।

पुलिस जांच जारी

घटना को लेकर पंकज अग्रहरि ने संबंधित थाना और अधिकारियों को लिखित शिकायत दी है और न्याय की मांग की है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version