नई दिल्‍ली: विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) एयर इंडिया 171 विमान दुर्घटना पर अपनी शुरुआती रिपोर्ट नागरिक उड्डयन मंत्रालय और अन्य संबंधित अधिकारियों को इसी हफ्ते सौंपेगा, इसके बाद रिपोर्ट के सार्वजनिक होने की भी संभावना है. ये जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता का निधन, जोधपुर AIIMS में ली अंतिम सांस

जांच रिपोर्ट को लेकर अधिकारियों ने बताया कि रिपोर्ट इस सप्ताह के अंत में सार्वजनिक की जा सकती है. हालांकि प्रारंभिक रिपोर्ट में क्‍या है, ये सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि इससे दुर्घटना के कारणों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी. एयर इंडिया का विमान उड़ान भरने के 32 सेकंड के भीतर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी इस भयानक दुर्घटना के पीड़ितों में से एक थे. इस त्रासदी में केवल सीट 11A पर बैठा एक व्यक्ति बच गया था.

मुझे धमकियां मिल रही है… इन्फ्लुएंसर राजश्री मोरे ने एमएनएस नेता के बेटे पर लगाया आरोप, पुलिस ने किया गिरफ़्तार

बता दें कि लंदन जाने वाला एयर इंडिया का एक विमान 12 जून को सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद मेघाणीनगर इलाके में एक छात्रावास परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिससे विमान में सवार 241 लोगों की मौत हो गई थी. साथ ही छात्रावास के भी कुछ लोगों की इस हादसे में मौत हो गई थी.

बता दें कि अहमदाबाद विमान हादसे में प्लेन में सवार 241 लोगों समेत कुल 297 लोगों की मौत हो गई थी. इस विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी सवार थे. इस दुखद हादसे में उनकी भी मौत हो गई थी.

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version