अहमदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी लगातार चुनावों में हार का कारण डेवलपमेंट और सुशासन की राजनीति न समझ पाना है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कानूनी और तकनीकी मुद्दों में उलझे रहते हैं और जनता के विकास संबंधी मुद्दों पर ध्यान नहीं देते।

Navjot Singh Sidhu on Virat Kohli : सिद्धू की ‘विराट’ दुआ, जब शेरो-शायरी के बादशाह ने क्रिकेट के ‘किंग’ के लिए दिल खोल दिया

अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि भरोसा और जनता की जरूरतों को समझकर BJP ने शासन किया, इसलिए उसे बार-बार जनादेश मिला। वहीं, कांग्रेस उन मुद्दों से दूर रही जिनका जनता समर्थन करती है। उन्होंने कहा, “राहुल आप अभी से थकिए मत, आगे भी हारना है। आप पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भी चुनाव हारेंगे। 2029 में पीएम मोदी के नेतृत्व में BJP एक बार फिर सत्ता में लौटेगी।”

अमित शाह ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने राम मंदिर, सर्जिकल स्ट्राइक, आर्टिकल 370, यूनिफॉर्म सिविल कोड, तीन तलाक और अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालने जैसे नीतिगत फैसलों का विरोध किया, जबकि जनता ने इनका समर्थन किया।

उन्होंने जोर देकर कहा कि BJP की सफलता का मूल कारण जनता के साथ जुड़ी नीतियां और सिद्धांत हैं, जबकि कांग्रेस लगातार जनता के मुद्दों से दूर रही। अमित शाह का यह बयान आगामी चुनावों के दृष्टिकोण से राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version